- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कोविड मेगा ड्राइव • जिले में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन, योग्य लाभार्थियों को किया गया टीकाकृत
- ऑंगनबाड़ी केंद्र समेत अन्य चिह्नित और चयनित जगहों पर शिविर का आयोजन
- सुविधाजनक तरीके से लाभार्थियों को लगाया गया सुरक्षा का टीका
खगड़िया, 18 अगस्त-
#
जिलेभर में गुरुवार को फिर कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। जिसके तहत जिले के सभी प्रखंडों में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन हुआ। इन शिविरों में योग्य लाभार्थियों को टीकाकृत किया गया। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों सहित ऑंगनबाड़ी केंद्र एवं चिह्नित व चयनित जगहों पर शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान महाअभियान को सफल बनाने के लिए योग्य लाभार्थियों को चिह्नित कर टीकाकृत किया गया। इसके अलावा जो लाभार्थियों शिविर स्थल तक आने में असमर्थ थे, उन्हें उनके घर जाकर टीकाकरण टीम द्वारा टीकाकृत किया गया। ताकि ऐसे लाभार्थियों का भी टीकाकरण सुनिश्चित हो सके और महाअभियान का सफल संचालन सुनिश्चित हो सके। इधर, शिविर के सफल संचालन के लिए सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ देवनंदन पासवान, डीपीएम (हेल्थ) पवन कुमार, केयर इंडिया के डीटीएल अभिनंदन आनंद, पिरामल फाउंडेशन के डीपीएल प्रफु ल्ल झा आदि विभिन्न टीकाकरण स्थलों का निरीक्षण कर टीकाकरण टीम को आवश्यक और जरूरी निर्देश देते दिखे।
- जिले में लगातार चल रहा है महाअभियान, लाभार्थियों को सुविधाजनक तरीके से किया जा रहा है टीकाकृत :
सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बताया, जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लाभार्थियों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने को सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कटिबद्ध है। जिसे सार्थक रूप देने के लिए जिले में लगातार महाअभियान का आयोजन कर योग्य लाभार्थियों को टीकाकृत किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित तौर पर टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। किसी भी दिन योग्य लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर टीकाकरण करा सकते हैं।
- लाभार्थियों को चिह्नित कर लगाया जा रहा है सुरक्षा का टीका :
टीकाकरण टीम में शामिल एएनएम मधु कुमारी और साधना कुमारी ने बताया, जिले में लगातार टीकाकरण महअभियान चल रहा है। जिसके उद्देश्य यह है कि जल्द से जल्द जिले के शत-प्रतिशत लाभार्थी टीकाकृत हों जिससे सामुदायिक स्तर पर लोग इस घातक महामारी से सुरक्षित हो सकें । इसे सार्थक रूप देने के लिए लाभार्थियों को चिह्नित कर सुरक्षा का टीका लगाया जा रहा है। इस कार्य में आशा कार्यकर्ता का भी काफी सहयोग मिल रहा है। आशा के सहयोग से घर-घर जाकर भी लाभार्थियों को टीका के प्रति जागरूक किया जा रहा और जो व्यक्ति शिविर स्थल तक आने में असमर्थ थे, उन्हें घर पर ही टीकाकृत किया जा रहा है।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar