- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
कालाजार उन्मूलन – जिले के छह प्रखंडों में कीटनाशक एसपी का छिड़काव शुरू
- धरहरा प्रखंड के एक पंचायत के एक गांव में एसपी का छिड़काव शुरू
- बरियारपुर प्रखंड में तीन पंचायत के पांच गांवों में 6 सितंबर से 43 दिनों तक होगा एसपी का छिड़काव
मुंगेर-
जिला को कालाजार से मुक्ति दिलाने के लिए सोमवार से जिला भर के छह प्रखंडों में सिंथेटिक पायरोथाइराइड (एसपी) के छिड़काव कार्य का धरहरा प्रखंड से शुभारंभ हुआ। यह महाअभियान आगामी 09 नवंबर तक चलेगा। सोमवार को धरहरा प्रखंड में एक पंचायत के एक गांव के 352 घरों में रहने वाले 1768 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए एसपी का छिड़काव शुरू किया गया है। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई मामला नहीं मिला है। यहां सन 2020 में कालाजार का एक मामला मिला था। वहीं मंगलवार से जिला के बरियारपुर प्रखंड के तीन पंचायत के पांच गांवों में 2792 घरों में रहने वाले 14,002 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 09 नवंबर तक लगभग 43 दिनों तक एसपी का छिड़काव शुरू किया जा रहा है। इस दौरान दुर्गापूजा, दीपावली, छठ सहित कई पर्व त्योहार की वजह से 23 दिन अवकाश भी रहेगा। यहां जून 2022 तक हालांकि कालाजार का कोई मामला नहीं मिला है लेकिन सन 2019 में 3 और सन 2021 में 4 केस मिला था।
मुंगेर के वेक्टर बोर्न डिजीज कंट्रोल ऑफिसर डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि इस महाअभियान के दौरान जिला भर के छह प्रखंड में 10 पंचायत अंतर्गत 13 गांवों के 4968 घरों में रहने वाले 25,165 लोगों को कालाजार से बचाव के लिए एसपी दवा का छिड़काव शुरू किया गया है। । उन्होंने बताया कि जून 2022 तक जिला भर में सिर्फ सदर प्रखंड से कालाजार का दो केस मिला है। वहीं सन 2019 में जिला भर में 5 केस, 2020 में 7 केस और 2021 में 4 केस मिला था ।
वेटर डिजीज कंट्रोल ऑफिसर संजय कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिला के जमालपुर प्रखंड में एक पंचायत के सिर्फ एक गांव में 322 घरों में रहने वाले 1769 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 10 से 14 सितंबर तक एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई केस नहीं मिला है, लेकिन सन 2020 में एक केस मिला था। इसी तरह सदर प्रखंड मुंगेर में दो पंचायत के दो गांवों में 748 घरों में रहने वाले 3740 लोगों को कालाजार के संक्रमण से बचाने के लिए 16 से 27 सितंबर एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार के 2 केस पाए गए हैं। इसके अलावा सन 2020 में भी यहां कालाजार का एक केस मिला था।
मुंगेर के वेक्टर बोर्न डिजीज कंसल्टेंट पंकज कुमार प्रणव ने बताया कि हवेली खड़गपुर प्रखंड में एक पंचायत अंतर्गत दो गांवों के 467 गांवों में रहने वाले 2365 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 10 से 16 अक्टूबर तक एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई केस नहीं मिला लेकिन 2019 में एक और 2020 में तीन केस मिला था। इसी तरह टेटियाबंबर प्रखंड में दो पंचायत अंतर्गत दो गांव के 287 घरों में रहने वाले 1521 लोगों को कालाजार से बचाने के लिए 17 से 21 अक्टूबर तक एसपी का छिड़काव कराया जाएगा। यहां जून 2022 तक कालाजार का कोई केस नहीं मिला लेकिन सन 2019 और 2020 में एक एक केस मिला था।
उन्होंने बताया कि एसपी छिड़काव कार्य में आशा कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए विगत 03 सितंबर को जिला के इन छह प्रखंडों में काम करने वाली आशा कार्यकर्ता को माइक्रोप्लान के अनुसार प्रशिक्षण दिया गया है। साथ ही इन सभी छह प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करवाने के लिए चिट्ठी भी जारी कर दी गई है।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Aishwarya Sinha