पोषण माह • कविता, नारा, कथा लेखन एवं रंगोली बना कर लोगों को किया गया जागरूक



- जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों और अभिभावकों को किया गया जागरूक 

- उचित पोषण की दी गई जानकारी, कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर किया गया प्रेरित 


खगड़िया-


 जिले में इस सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उचित पोषण की जानकारी और पोषण माह के महत्व और उद्देश्य का संदेश पहुँचया जा रहा है। साथ ही इस अभियान को पूर्ण रूप से सफल बनाने के लिए स्थानीय आईसीडीएस द्वारा लगातार तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। । दरअसल, समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जागरूकता से ही पोषण माह सफल होगा और सामुदायिक स्तर पर लोग जागरूक होंगे। हर हाल में पोषण माह को सफल बनाने के लिए जिले में लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को उचित पोषण की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी  केंद्रों पर पोषण से संबंधित नारा,  कविता, कथा लेखन एवं रंगोली  का आयोजन किया गया। इस दौरान  तख्तियों  में पोषण से संबंधित नारा, कविता एवं कथा लिखकर व  रंगोली बनाकर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर आवश्यक और जरूरी जानकारी भी दी गई। 


- जिले में लगातार तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को किया  जा रहा  जागरूक : 

आईसीडीएस के जिला समन्वयक अंबुज कुमार ने बताया, पोषण माह को सफल बनाने के लिए विभाग द्वारा एक कैलेंडर जारी किया गया था। जिसमें किस दिन किस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन होना, यह निर्धारित किया गया था। विभाग के द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार बीते 01 सितंबर से ही जिले में पोषण मेला, जागरूकता रैली, स्लोगन लेखन, रंगोली समेत तमाम कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक उचित पोषण की जानकारी और इस अभियान के महत्व और उद्देश्य का संदेश पहुँचाया जा रहा है। इसके अलावा जिले से लेकर प्रखंड स्तर पर संचालित आंगनबाड़ी  केंद्रों, स्कूलों समेत अन्य जगहों सहित गाँव के भी सार्वजनिक जगहों पर पोषण से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के विभिन्न विभागों के तमाम पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ-साथ जिला वासियों का भी  सकारात्मक सहयोग मिल रहा है, जो काफी सराहनीय है। इसलिए, हर हाल में सफलतापूर्वक पोषण माह का समापन होगा। 


- बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों को दी जा रही है उचित पोषण की जानकारी :

खगड़िया सदर सीडीपीओ रंजना कुमारी ने बताया, पोषण माह के माध्यम से कुपोषण मुक्त समाज निर्माण को लेकर बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों को उचित पोषण, रहन-सहन में बदलाव समेत अन्य जानकारियाँ दी जा रही हैं । जिसमें यह बताया जा रहा है कि कैसे बच्चे का सर्वांगीण  शारीरिक और मानसिक विकास होगा, युवा और बुजुर्ग कैसे स्वस्थ रहेंगे। इसके अलावा नवजात की माँ, बच्चे को जन्म के बाद छः माह तक सिर्फ स्तनपान ही कराएं एवं इसके बाद  ऊपरी आहार देने समेत अन्य आवश्यक जानकारी दी जा रही है। साथ ही बच्चे के सर्वांगीण शारीरिक व मानसिक विकास एवं धातृ महिलाओं के स्वस्थ शरीर निर्माण के लिए अन्य आवश्यक जानकारी भी दी जा रही है।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट