- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
सतर्कता के साथ उठाएं नवरात्रि के त्यौहार का आनंद
- मास्क, वैक्सीन और सामाजिक दूरी का मंत्र अपनाकर रहें सुरक्षित
- मास्क और हैंड सैनिटाइजर के साथ करें पंडालों की सैर
मुंगेर, 03 अक्टूबर। नवरात्रि के शुरुआत के साथ ही खुशियां अपने आगमन का संकेत देने लगी है। दशहरा, दीपावली व लोक आस्था के त्यौहार छठ को लेकर लोग घर आने वाले अपने परिजनों के इंतजार में हैं। इसके साथ ही त्यौहार को लेकर बाजार में भी खरीदारी कर रहे हैं । इसके साथ ही मिलने- जुलने वाले लोगों के स्वागत की तैयारी में भी जुट गए हैं। बावजूद इसके यहां यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि कोरोना वायरस का संक्रमण अभी कम भले हुआ है लेकिन अभी भी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ । पहले की तरह इस बार की दीपावली भी बिल्कुल अलग है। इन त्यौहारों को कई मायनों में हमें ख़ास बनाना होगा। अभी के दौर में भी कोविड-19 के संक्रमण का खतरा बना हुआ और सरकार हमें सतर्कता के साथ त्यौहार का आनंद उठाने की सलाह दे रही है। इस दौरान थोड़ी सी सतर्कता एवं सावधानी से हम सभी संक्रमण मुक्त रह सकते एवं त्यौहार की खुशी लोगों के साथ साझा कर सकते हैं। इसमें विशेषकर हाथ धोने, मास्क पहनने और 6 फीट की दूरी रखने जैसे नियमों का पालन भी जरूरी है।
दवा, वैक्सीन और दूरी का मंत्र अपनाकर रहें सुरक्षित:
सिविल सर्जन डॉ. पीएम सहाय ने बताया कि त्यौहार के सीजन में सतर्कता ही सुरक्षा है। कोविड टीका का बूस्टर डोज अनिवार्य रूप से लेकर ही सभी लोग त्यौहार का आनंद लें। पूर्ण रूप से टीकाकृत होकर सभी लोग संक्रमित होने से बच सकते और समुदाय को भी संक्रमण से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। इस समय सभी जगह अत्यधिक भीड़ देखी जा रही और यह संक्रमण को आमंत्रण दे सकती है। इसलिए लोगों को हर हाल में दवा और दूरी के मूलमंत्र को अपनाते हुए तमाम कामों के साथ कोविड के सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करना होगा तभी हम खुशियों को खुद से और सभी से साझा कर सकते हैं।
मास्क और हैंड सैनिटाइजर के साथ करें पंडालों की सैर :
उन्होंने बताया कि हैंड सैनिटाइजर और मास्क के साथ ही घर से बाहर किसी भी काम के लिए निकलें। त्यौहार में लोगों के एक जगह इकट्ठा होने की पूरी सम्भावना है। ऐसे में मास्क, हैंड सैनिटाइजर और दो गज की सामाजिक दूरी के नियम का पालन अनिवार्य रूप से करें। यह कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव में सबसे उपयोगी साबित हो सकती है। मास्क इस समय सर्दी, प्रदूषण और कोरोना तीनों से बचाव कर सकता है। इसलिए घर से बाहर निकलते समय हमेशा मास्क का प्रयोग जरूर करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें। यह सही है कि इस समय कोरोना का रिस्क ज्यादा है। ऐसे में लोग त्यौहार मनाने के उत्साह में कोरोना को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न हो। किसी भी वस्तु या जगह को छूने से बचें और स्पर्श अगर हुआ हो तो अपने हाथों को सैनिटाइज अवश्य करें।
स्वास्थ्य विभाग है अलर्ट मोड़ में :
सिविल सर्जन ने बताया कि कोरोना टेस्ट ज्यादा किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्था को दुरुस्त रखने और ड्यूटी पर मुस्तैदी के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाले पूजा पंडालों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीनेशन सहित कोरोना की जांच की जाएगी और जांच में भी तेजी लाई जाएगी। इस दौरान किसी प्रकार से कोरोना की स्थिति या संदेह उत्पन्न होने पर निकट के सरकारी अस्पतालों में संपर्क कर सकते हैं। सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड में रखा गया है। कोरोना जांच के साथ समुचित चिकित्सीय प्रबंधन की व्यवस्था की गई है।

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Aishwarya Sinha