- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में एमडीए अभियान को सफल बनाने का लिया संकल्प
स्वास्थ्य, शिक्षा, जीविका, आईसीडीएस समेत कई विभाग के कर्मियों ने बैठक में की शिरकत
जिले में 10 से शुरू हो रहा है एमडीए अभियान, डीईसी व अल्बेंडाजोल की खिलाई जाएगी दवा
बांका, 6 फरवरी
जिले में फाइलेरिया को लेकर 10 फरवरी से एमडीए अभियान की शुरुआत हो रही है। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इसके तहत दो वर्ष से अधिक उम्र के जिले के 24 लाख लोगों को अल्बेंडाजोल और डीईसी की दवा खिलाई जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तो तैयारी कर ही रहा है। साथ में दूसरे अन्य सरकारी विभाग भी इसमें साथ बंटाएगा। इसे लेकर जिले के लगभग सभी प्रखंड में समन्वय समिति की बैठक हो चुकी है। समन्वय समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ आईसीडीएस, जीविका, शिक्षा विभाग व खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मियों के साथ-साथ, पीआरआई मेंबर और विकास मित्रों ने भी भाग लिया। सभी ने एमडीए अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। 10 फरवरी से 14 दिनों तक चलने वाले अभियान में भरपूर सहयोग का भरोसा दिया। प्रभारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. योगेंद्र पसाद मंडल ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग के साथ समन्वय बनाया जा रहा है। प्रखंडों में समन्वय समिति की बैठक हो चुकी है। वहीं बांका सदर प्रखंड में नगर परिषद भी इस अभियान में मदद करेगा। हालांकि बांका सदर प्रखंड में यह अभियान नहीं चलेगा। नाइट ब्लड सर्वे के दौरान यहां फाइलेरिया मरीजों के मिलने की दर एक प्रतिशत से भी कम थी, लेकिन सदर प्रखंड के उस हिस्से में जहां कि अभियान चलेगा, वहां पर नगर परिषद का सहयोग लिया जाएगा।
जनप्रतिनिधियों से भी लिया जाएगा सहयोगः वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी आरिफ इकबाल ने बताया कि अभियान के दौरान क्षेत्र में आशा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आंगनबाड़ी सेविका और सहायिक भी सहयोग करेंगी। इसके साथ-साथ जीविका, पीआरआई मेंबर, खाद्य आपूर्ति विभाग और विकास मित्र से भी सहयोग लिया जाएगा। सदर प्रखंड में जहां अभियान चलेगा, वहां नगर परिषद के लोग भी सहयोग करेंगे। साथ ही समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति और जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जाएगी। सरकारी विभाग के लोग एक-एक घर तक पहुंचने का काम करेंगे तो जो सामाजिक प्रतिनिधि होंगे, वे हमें इस अभियान को लोगों से जोड़ने में मदद करेंगे। इन सभी विभाग के लोगों से बाचतीच चल रही है। सभी लोगों ने इसके लिए हामी भरी है। इसके साथ-साथ केयर इंडिया और पीसीआई के लोग भी अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
दो साल से अधिक उम्र के लोगों को खिलाई जाएगी दवाः प्रभारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ० योगेंद्र प्रसाद मंडल कहते हैं कि अभियान के दौरान दो से पांच साल तक के लोगों को अल्बेंडाजोल की एक और डीईसी की एक गोली खिलाई जाएगी। छह से 14 साल तक के लोगों को अल्बेंडाजोल की एक और डीईसी की दो गोली खिलाई जाएगी। 15 साल या इससे ऊपर के लोगों को अल्बेंडाजोल की एक और डीईसी की तीन गोली खिलाई जाएगी। इसके अलावा दो साल से कम उम्र के बच्चे, गंभीर रूप से बीमार और गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं खिलाई जाएगी। अभियान के दौरान इन बातों का ध्यान रखा जाना है।
क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है फाइलेरिया: डॉ. योगेंद्र प्रसाद मंडल ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इसका प्रकोप बढ़ जाने के बाद कोई पर्याप्त इलाज संभव नहीं है। लेकिन, इसे शुरुआती दौर में ही पहचान करते हुए रोका जा सकता है। इसके लिए संक्रमित व्यक्ति को फाइलेरिया ग्रसित अंगों को पूरी तरह साफ सफाई करनी चाहिए।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar