सी.ए (डॉ.) शंकर घनश्यामदास अंदानी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज।

अहमदनगर महाराष्ट्र के प्रसिद्ध चार्टर्ड अकाउंटेंट और सामाजिक कार्यकर्त्ता सी. (डॉ.) शंकर घनश्यामदास अंदानी ने आर्थिक वर्ष 2022 मे कुल 364 सामाजिक ट्रस्टों, एनजीओ, मंदिर, मस्जिद, चर्च, आदि सोसायटी का मुफ्त में टैक्स और अकॉउंटिंग कंसल्टेंसी का काम-काज करके अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड मे दर्ज किया। इस कीर्तिमान को स्थापित करके वह अकॉउंटिंग फील्ड में विश्व रिकॉर्ड दर्ज़ कराने वाले पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। 

 

सी. (डॉ.) शंकर घनश्यामदास अंदानी को चार्टर्ड अकॉउंटिंग में 16 वर्षों का अनुभव है और पिछले कई वर्षों से सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर समाज सेवा भी कर रहे हैं। डॉ. अंदानी के सामाजिक कार्यों में रुचि होने के कारण वह पिछले 15 सालों से हर साल 200 से अधिक ट्रस्टों, एनजीओ, मंदिर, मस्जिद और चर्च आदि के लिए मुफ्त में टैक्स और अकॉउंटिंग कंसल्टेंसी का काम करते रहे है।

 

सी. (डॉ.) शंकर घनश्यामदास अंदानी के नाम आज 40 से अधिक विश्व रिकार्ड्स दर्ज हैं तथा उन्हे  सामाजिक कार्य के लिये 1480 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।  डॉ. अंदानी देश में अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ के रूप में कार्य करते हैं और आर्थिक व्यवस्था की परंपरा सुनिश्चित करने में उनका काफी महत्वपूर्ण योगदान है।

 

किसी भी चार्टर्ड अकाउंटेंट् (सी.) की देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी सबसे प्रतिष्ठित व्यवसायों में से एक है। डॉ. अंदानी पिछले 16 वर्षों से अनेक सामाजिक संस्थाओं एवं धार्मिक स्थलों जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च आदि जिनका साधारण तौर पर कोई लेखा जोखा नहीं रखा जाता था, उन्होंने आवश्यक सही तरीके से ऑडीट किया तथा इन संस्थानों का योग्य आयकर भर रहें हैं। उनकी ये सेवा देश के उन्नति तथा आयकर को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।   

 

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ. शंकर घनश्यामदास अंदानी साईं एंड कंपनी के नाम से संस्था चलाते हैं जो कि एक चार्टर्ड एकाउंटेंट्स फर्म है जिसका कार्यालय अहमदनगर, महाराष्ट्र में स्थित है। 2006 में जब वह प्रैक्टिस कर रहे थे तभी ही उन्होंने सी. की परीक्षा पास कर ली थी। चार्टर्ड एकाउंटेंट्स में शामिल होने से पहले, वह टैक्सेशन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में बतौर सहायक प्रोफेसर काम करते थे।

 

 

डॉ. अंदानी की कड़ी मेहनत और लगन को देखते हुए कलेक्टर कार्यालय, जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय और नगर निगम ने साईं एंड कंपनी को महत्वपूर्ण कार्य सौंपे हैं। अंतर्राष्ट्रीय टैक्सेशन में टैक्सेशन का गहन ज्ञान प्राप्त करने के लिए, उन्हें श्री साईं बाबा ट्रस्ट, शिरडी- (भारत में नंबर दो धर्मार्थ ट्रस्ट) के लिए एक आयकर और जीएसटी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया, जिसे वो पिछले 15 वर्षों से कर रहे हैं।

 

सीए (डॉ.) शंकर अंदानी को ओएसिस वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से साल 2022 के बेस्ट सी. के रूप में पुरुस्कृत किया गया है , उन्हें ग्लोबल स्कॉलर फाउंडेशन की ओर से भारतीय सेवा रत्न पुरस्कार भी मिला है। अंदानी को अंतर्राष्ट्रीय थियोफनी विश्वविद्यालय, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड विश्व मानव अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि मिली है।

 

इंडियन इंटरनेशनल अचीवमेंट अवार्ड 2022, मेरा भारत एजुकेशनल ट्रस्ट की ओर से प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड के लिए, ग्लोबल यूथ अचीवमेंट द्वारा गौरव श्री सम्मान के लिए, भारतीय समाज सेवा ट्रस्ट द्वारा ISST ICON अवार्ड- 2022 के लिए, हिंदुस्तान रत्न पुरस्कार के लिए और महात्मा गांधी सेवा रत्न पुरस्कार के लिए उन्हें नामांकित किया गया है.

 

ग्लैंटर एक्स मीडिया द्वारा 2022 में 100 शक्तिशाली व्यक्तित्वों के लिए डॉ. अंदानी को चयनित किया गया है। उन्हें इंडियन इंटरनेशनल अचीवमेंट अवार्ड 2022, वाइब्रेंट फाउंडेशन की ओर से यूथ आइकॉन ऑफ ईयर, वर्ल्ड चैरिटी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से इंटरनेशनल सोशल ऑनरेबल अवार्ड, रेड इनो की ओर से ग्लोबल प्रोफेशनल अवार्ड, भारतीय एकता सम्मान पुरस्कार, टीपीएल टेक्नो बिजनेस अवार्ड 2022, इंडियन सीएसआर अवार्ड 2022, इंटरनेशनल ग्लोरी अवार्ड 2022, इंडियन आइकन अवार्ड अन्य और भी कई पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया है.

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट