- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice

मातृभूमि सेवा संस्था के दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ की ओर से जनपथ मार्केट, संसद मार्ग पर 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया
नईदिल्ली-
मातृभूमि सेवा संस्था के दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ की ओर से जनपथ मार्केट, संसद मार्ग पर 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि श्री गोपाल झा जी ने विशिष्ट अतिथियों सर्वश्री पी पी सिंह राणा, रिज़वान रज़ा, प्रेम नाथ मिश्रा, देवेन्द्र तोमर, डॉ. शाह साहब, पृथ्वीराज, दिनेश कुमार दीक्षित, राजकुमार, अश्विनी, प्यारे गुलजार, नानक, खेमपाल, संजय पति तिवारी, वसंत कुमार झा, जुबैर, तालिब बेग, करन कुमार, जितेन ऑर्गेंट और राकेश गुप्ता तथा संस्था की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चन्द्र कांत एवं दिव्यांगजन कल्याण प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय निदेशक मथुरा बाई के साथ ध्वजारोहण किया।
मुख्य अतिथि गोपाल झा ने उपस्थित लोगों को बधाई दी और लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश को समान शिक्षा व्यवस्था और समान न्याय व्यवस्था की आवश्यकता है। हमें एकजुटता के साथ राष्ट्रनिर्माण में पूरा सहयोग योगदान देना चाहिए।
संजय पति तिवारी ने अपने सम्बोधन में मथुरा बाई द्वारा अतीत में किए गये कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी संघर्ष करते हुए दिव्यांग भाई-बहनों के साथ- साथ अन्य जरूरतमंद लोगों को न्याय दिला कर समाज को एक नई दिशा दिखाई है।
एडवोकेट पी.पी. सिंह राणा ने कहा कि हमें आज़ादी कीमत को पहचानना होगा। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर हमें देश को आगे बढाने का संकल्प लेना चाहिए। सब लोगों को अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी ध्यान रखना चाहिए।
आयोजन की सफलता में मातृशक्ति मथुरा बाई, रूबी मिश्रा, रेणू, जानकी, मधु, बबली और शकुंतला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Swapnil Mhaske