सीपीजे कॉलेज में राष्ट्रीय युवा संसद 2026 का सफल आयोजन

नई दिल्ली-

सीपीजे कॉलेज ऑफ हायर स्टडीज़ एंड स्कूल ऑफ लॉ, नरेला परिसर में राष्ट्रीय युवा संसद 2026 (लोकसभा) का सफल आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों से *75 विद्यार्थियों* ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विभिन्न संस्थानों जैसे सीपीजे कॉलेज, पुरन मूर्ति कैंपस, एमएआईएमएस, मानव रचना विश्वविद्यालय (फरीदाबाद), डॉ. अखिलेश दास गुप्ता स्कूल ऑफ लॉ, कैंपस लॉ सेंटर (दिल्ली विश्वविद्यालय) सहित अन्य संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब इसमें प्रतिष्ठित अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें *श्री गोपाल के. अग्रवाल, राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक विषय), भारतीय जनता पार्टी, मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। **श्री अक्षीत बजाज, संयोजक, नीति एवं सामरिक विषय, IFIRYC, रशियन हाउस, अतिथि-विशेष के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मूल्यांकन **डॉ. मनीष कुमार यादव, स्वतंत्र शोधकर्ता (अंतरराष्ट्रीय संबंध) एवं **अधिवक्ता शिवम गुप्ता*, मध्यस्थ एवं डीएलएसए पैनल अधिवक्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर *प्रो. (डॉ.) ज्योत्सना सिन्हा (निदेशक, सीपीजे), **प्रो. अमित भारद्वाज (निदेशक, IIC-सीपीजे)* एवं *प्रो. (डॉ.) श्वेता गुप्ता (डीन, स्कूल ऑफ लॉ)* सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।

प्रतिभागियों ने लोकसभा की कार्यवाही का प्रभावी प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट वाद-विवाद, नेतृत्व एवं संसदीय कौशल का परिचय दिया।

*पुरस्कार विजेता:*
श्रीनिधि जे.के. (उत्कृष्ट नेतृत्व), कृतिका दीक्षित (श्रेष्ठ प्रतिनिधि – पक्ष), अभिमन्यु सैनी (श्रेष्ठ प्रतिनिधि – विपक्ष) एवं सुश्री पूजा जैन (श्रेष्ठ वक्ता)।

इस अवसर पर *डॉ. अभिषेक जैन, महासचिव एवं **डॉ. युगांक चतुर्वेदी*, महानिदेशक, सीपीजे कॉलेज ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे शैक्षणिक आयोजनों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट