वॉइस ऑफ दिल्ली-एनसीआर सीजन-4 के लिए नोएडा में 12 अप्रैल को होंगे ऑडिशन

नोएडा-

डीएमएस आरोही म्यूजिकल सोसाइटी (रजि.) नईदिल्ली द्वारा आयोजित वॉइस ऑफ दिल्ली-एनसीआर सीजन-4 की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में प्रतिभागियों के चयन के लिए 12 अप्रैल 2026 को नोएडा में ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इस प्रतिभा खोज कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के गायक अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएमएस आरोही म्यूजिकल सोसाइटी एक सांस्कृतिक संस्था है,जो सभी आयु वर्गों में संगीत और कलात्मक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि सफलतापूर्वक दिल्ली, फरीदाबाद, गुडगांव और अन्य शहरों इसके ऑडिशन पूरे हो चुके हैं आखिरी ऑडिशन नोएडा में होने जा रहा है। नोएडा ऑडिशन क्लब 26 सेक्टर 26 नोएडा में सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगें।

प्रतियोगिता को तीन आयु वर्गों में विभाजित किया गया है—ूनियर (8 से 15 वर्ष), सीनियर (16 से 45 वर्ष) और सुपर सीनियर ( 46 से 65 वर्ष)। प्रतिभागी क्लासिकल, सेमि-क्लासिकल, एल्बम, सूफी और फिल्मी श्रेणियों में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं।

इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सोसाइटी की आधिकारिक वेबसाइट www.dmsaarohi.com पर कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतिभागी ऑढिशन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

सोसाइटी ने संगीत प्रेमियों और प्रतिभाशाली गायकों से इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी प्रतिभा को मंच देने की अपील की है।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट