मुंगेर में गुरुवार तक कुल 13232 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से 11901 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए हैं स्वस्थ



- गुरुवार तक एक्टिव केस की कुल संख्या है 1233,  170 नए कोरोना पॉजिटिव केस 


- गुरुवार तक कोरोना जांच के लिए लिया गया है कुल 499830 लोगों का सैम्पल 


मुंगेर, 20 मई 2021 : मुंगेर में गुरुवार तक कुल 13232 कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से कुल 11901 कोरोना पॉजिटिव मरीज कोरोना संक्रमण को हराकर स्वस्थ हो चुके हैं। इसके साथ ही जिले के कुल 98 लोगों कि मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो चुकी है।


मुंगेर के सिविल सर्जन डॉ. हरेंद्र आलोक ने बताया कि जिले में लोगों के कोरोना संक्रमित होने की तुलना में अच्छी खासी संख्या में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से जंग जीतकर स्वस्थ भी हो रहे हैं। उन्होंने बताया, गुरुवार को एक बार फिर से जिले में कुल 170 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें 113 पुरुष और 57 महिलाएं हैं। जिले के विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में या होम आइसोलेशन में गुरुवार तक कुल 1494 मरीज भर्ती हुए। इनमें से 30 मरीज मुंगेर के आइसोलेशन में भर्ती हुए जबकि 47 मरीजों को दूसरे जगह रेफर भी किया गया है। इसके साथ ही गुरुवार को 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मुंगेर के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती किए गए हैं। 


उन्होंने बताया कि जिले में गुरुवार तक कोरोना जांच के लिए कुल 499830 लोगों का सैम्पल लिया गया है। जिसमें से अभी कुल 1233 एक्टिव केस है। जिले में एंटीजन कोरोना जांच के लिए पिछले डेट तक कुल 2914 लोगों का सैम्पल लिया गया था। इसी तरह पीएमसीएच लैब पटना के लिए पिछले डेट तक कुल 584 लोगों का सैम्पल संग्रहित किया गया। इसके अलावे ट्रूनेट जांच के लिए मुंगेर लैब में पिछले डेट तक कुल 83 सैम्पल कलेक्ट किए गए है। 


उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के आदेश से जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए एक बार फिर से लॉक डाउन कि अवधि को 15 मई से बढ़ाकर 25 मई तक कर दिया गया है ताकि उस समय तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम से कमतर हो सके। इसको ध्यान में रखते हुए जिले के सभी लोगों से अपील है कि सभी जिले वासी अनावश्यक अपने घरों से निकलने से परहेज बरतें। यदि किसी अनिवार्य कार्य से घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करते हुए अपने- अपने घरों से बाहर निकलें। इस दौरान सभी लोग घर बाहर निकलने कि स्थिति में अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें। इसके साथ ही सामाजिक दूरी के नियम के तहत एक- दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। इसके अलावा सभी लोग अपने हाथों की नियमित साफ- सफाई के लिए साबून या हैंड सैनिटाइजर का नियमित इस्तेमाल करें तभी कोरोना वायरस के संक्रमण को पूरी तरीके से खत्म किया जा सकता है। जिले वासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए लॉक डॉउन के दौरान खुद भी कोरोना गाइड लाइन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। सभी लोग इस अवधि के दौरान घरों से बाहर न निकालकर अपने परिवार के साथ अपना कीमती वक्त गुजारें ताकि इस विभीषिका के वक्त पूरे परिवार को एक- दूसरे का साथ मिल सके और सभी लोग सामूहिक प्रयास से कोरोना संक्रमण से बचे रह सकें ।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट