- World Wide
- International
- National
- State
- Union Territory
- Capital
- Social
- Political
- Legal
- Finance
- Education
- Medical
- Science & Tech.
- Information & Tech.
- Agriculture
- Industry
- Corporate
- Business
- Career
- Govt. Policy & Programme
- Health
- Sports
- Festival & Astrology
- Crime
- Men
- Women
- Outfit
- Jewellery
- Cosmetics
- Make-Up
- Romance
- Arts & Culture
- Glamour
- Film
- Fashion
- Review
- Satire
- Award
- Recipe
- Food Court
- Wild Life
- Advice
हुसैनाबाद यूपीएचसी में सिविल सर्जन ने दवा खिलाकर एमडीए अभियान का किया आगाज
- by
- Feb 10, 2023
- 1640 views
जिले में 14 दिनों तक चलेगा अभियान, अल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली खिलाई जाएगी
अभियान में दो वर्ष से अधिक उम्र के 31 लाख 40 हजार लोगों को खिलाई जाएगी गोली
भागलपुर, 10 फरवरी
फाइलेरिया को लेकर जिले में एमडीए अभियान का आगाज शुक्रवार को हो गया। हुसैनाबाद अरबन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) में सिविल सर्जन डॉ. अंजना कुमारी ने दवा खिलाकर अभियान का आगाज किया। मौके पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. दीनानाथ, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी, यूपीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार झा, वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी रविकांत और पीसीआई के राजेश मिश्रा समेत तमाम स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे। मौके पर ही जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि दवा खाकर बताया कि यह कितना जरूरी है और इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। जिले में अभियान का आगाज हो जाने के बाद अब आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका और वॉलेंटियर क्षेत्र में जाकर लोगों को गोली खिलाने का काम करेंगे। अभियान के दौरान एक भी व्यक्ति छूट नहीं जाए, इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। अभियान को सफल बनाने के लिए कई सरकारी विभागों, समाजसेवियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी मदद ली जा रही है।
डॉ. दीनानाथ ने बताया कि जिले में 10 फरवरी से अगले 14 दिनों तक फाइलेरिया को लेकर एमडीए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत दो वर्ष अधिक उम्र के लोगों को अल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली खिलाई जा रही है। जिले में 31 लाख 40 हजार लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान दो से पांच साल तक के लोगों को अल्बेंडाजोल की एक और डीईसी की एक गोली खिलाई जा रही है। छह से 14 साल तक के लोगों को अल्बेंडाजोल की एक और डीईसी की दो गोली खिलाई जा रही है। 15 साल या इससे ऊपर के लोगों को अल्बेंडाजोल की एक और डीईसी की तीन गोली खिलाई जा रही है। इसके अलावा दो साल से कम उम्र के बच्चे, गंभीर रूप से बीमार और गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं खिलाई जाएगी। साथ ही दवा भूखे पेट नहीं खिलाई जायेगी। इसके अलावा सामने ही दवा खिलाने का निर्देश स्वास्थकर्मियों को दिया गया है। अभियान के दौरान इन बातों का ध्यान रखा जाना है।
प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवानाः हुसैनाबाद यूपीएचसी में एमडीए अभियान के आगाज के बाद वहीं पर प्रचार रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पीसीआई के सहयोग से मिले पांच प्रचार रथ के जरिये शहरी क्षेत्र के लोगों को एमडीए अभियान के बारे में बताया जाएगा। अल्बेंडाजोल और डीईसी की गोली खानी कितनी जरूरी है, इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में आरबीएसके की गाड़ी के जरिये प्रचार-प्रसार का काम किया जा रहा है।
क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है फाइलेरिया: डॉ. दीनानाथ ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होता है। इसका प्रकोप बढ़ जाने के बाद कोई पर्याप्त इलाज संभव नहीं है। लेकिन, इसे शुरुआती दौर में ही पहचान करते हुए रोका जा सकता है। इसके लिए संक्रमित व्यक्ति को फाइलेरिया ग्रसित अंगों को पूरी तरह साफ सफाई करनी चाहिए।
संबंधित पोस्ट
Follow Us On
Subscibe Latest News
SUBSCRIBE US TO GET NEWS IN MAILBOX
लाइव क्रिकेट स्कोर
शेअर मार्केट
Ticker Tape by TradingView
Stock Market by TradingView

रिपोर्टर
The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News
Dr. Rajesh Kumar