एमएसएमई के विस्तार के लिए इंटिएक्सलैंट चैबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) जैसे नोडल सेंटर की आवश्यकता

नईदिल्ली-

इंटिएक्सलैंट चैबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) ने एमएसएमई पर खास वेबिनार का आयोजन किया गया। स्पष्ट रूप से वक्ताओं ने कहा कि आज एमएसएमई के लिए एक नोडल सेंटर की जरूरत है। जिसकी पूर्ति आईसीसीआई कर सकती है।

इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) ने चैलेंज ऑफ एमएसएमई पर वेबिनार विषय पर वक्ताओं ने एक स्वर में नोडल सेंटर की वकालत की। इस खास मौके पर सीए राजीव चौधरी ने कहा कि आज एमएसएमई में कई तरह की योजनाएं सरकार लाई हैं। सभी कागजात के साथ व्यवसायी को आगे बढ़ना चाहिए। जिससे की उन्हें कोई दिक्कत नही होगी।

राजीव चौधरी ने कहा कि एमएसएमई स्टार्ट करने वाले व्यवसायी को चाहिए की वे किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें। यहां तक कि रजिस्ट्रेशन के वक्त ही आवश्यकता को जानना जरूरी है। जिस प्रकार से सरकार लगातार कई योजनाएं लाई हैं उसके फायदे को समझना भी जरूरी है।

इस खास वेबिनार में फाइनेंस एक्सपर्ट परिजात सिन्हा ने कहा कि एमएसएमई आज सबसे ज्यादा रोजगार देने वाला सेक्टर है। लेकिन जितना ध्यान देने की जरूरत थी लेकिन वह दिया नहीं गया। लेकिन अब समय आ गया है कि इसओर ध्यान दिया जाए।

परिजात सिन्हा ने कहा कि सरकार ने कई तरह सुविधाएं की घोषणाएं की है. 2020 में कई तरह की बदलाव किया गया। लेकिन अभी भी फाइनेंशियल सेक्टर से फाइनेंस नहीं मिल पाता है यह समस्या बनी हुई है। दूसरी समस्या यह है कि मार्केटिंग में कमी रह जाती है। वहां इन्हें प्रतियोगिता का सामना करना पड़ता है। तीसरी समस्या यह है कि एमएसएमई सेक्टर को रॉ मैटेरियल भी समय पर उचित दर पर नहीं मिल पाता है। जिससे इनकी समस्या बढ़ जाती है। सरकार को इसके लिए सजगता दिखानी होगी।

वेबिनार को संबोधित करते हुए आईसीसीआई के डायरेक्टर मनोज दुबे ने कहा कि एमएसएमई को सबसे ज्यादा वर्किंग कैपिटल की समस्या आती है जिसके लिए बैंक को भी तैयार रहने की जरूरत है। सरकार को नोडल सेंटर बनाने की आवश्यकता है। अगर सरकार और एमएसएमई के बीच आईसीसीआई एक नोडल सेंटर के रूप में कार्य करेगा। जिसके लिए आईसीसीआई तैयार है। यहां तक कि आईसीसीआई अपने कार्यक्रम में एमओयू भी साइन करेगा। जिससे की एमएसएमई जो समस्या से जूझ रहा है उसका समाधान हो सके।

गौरतलब है कि इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (आईसीसीआई) हर शनिवार उद्योग क्षेत्र की समस्या पर वेबिनार का आयोजन करता है। बिजनेस प्रोस्पेक्ट फोर एमएसएमई इन मिडिल ईस्ट विषय पर 23 मार्च को वेबिनार का आयोजन इंटिएक्सलैंट चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री करेगा। जिसमें दुबई से कई एक्सपर्ट जुड़कर वहां पर इस सेक्टर की संभावनाओं के बारे में बताएंगें एवं निवेश पर भी खास चर्चा होगी।

रिपोर्टर

  • Dr. Rajesh Kumar
    Dr. Rajesh Kumar

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Dr. Rajesh Kumar

संबंधित पोस्ट