मोटिवेशनल स्पीकिंग में उत्कृष्टता के लिए विवेकी शेट्टी मिड डे अवार्ड से सम्मानित

यह एक शानदार शाम थी। शिक्षा के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍टता के लिए ”मिड डे एक्सीलेंस इन एजुकेशन अवार्ड्स 2019” जैसे यादगार समारोह के लिए मुंबई के क्रीमी डे ला क्रीमी में भारी भीड़ मौजूद थी। प्रसिद्ध उद्यमी, प्रेरक वक्ता, होस्‍ट (मेजबान), मिस्टिक (रहस्‍यावादी) और योग विशेषज्ञ विवेक शेट्टी को उत्‍कृष्‍ट प्रेरक भाषणों के लिए प्रतिष्ठित मिड डे अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 होन्चो, इंडस कम्‍यूनिकेशंस के प्रमुख विवेक शेट्टी एक मोटिवेशनल स्‍पीकर (प्रेरक वक्ता) हैं। जीवन विज्ञान और रहस्यवादी ज्ञान पर मजबूत पकड़ के साथ वह एक लाइफ कोच हैं। उनके 15 से अधिक वर्षों के विविधतापूर्ण अनुभव में 400 से अधिक व्याख्यान (लेक्‍चर) और सत्र (सेशन) खाते में दर्ज हैं। ये व्‍याख्‍यान और सत्र अग्रणी कॉर्पोरेट समूहों, प्रबंधन संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों, चिकित्सा और इंजीनियरिंग कॉलेजों, अंतरराष्ट्रीय स्कूलों और विभिन्न प्रबंधन मंचों तक फैले हुए हैं। वह ‘माइंड मैनेजमेंट‘और ‘वॉयस ट्रेनिंग‘ के लिए नियमित रूप से एक-एक कर कक्षाएं भी चलाते हैं।

रिपोर्टर

  • Premier Nation (Admin)
    Premier Nation (Admin)

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Premier Nation (Admin)

संबंधित पोस्ट