कोरोना के प्रति किया गया जागरूक, बांटे गए मास्क



कोरोना के खिलाफ खरीक प्रखंड में जोर-शोर से चल रहा अभियान


कार्यक्रम में लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील 

 

भागलपुर, 19 मई


जीविका दीदियों के बनाए गए मास्क का बुधवार को खरीक प्रखंड की खरीक पंचायत में वितरण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहपुर विधायक ई. कुमार शैलेंद्र ने किया। इस मौके पर काफी लोगों को मास्क उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई। साथ सी सामाजिक दूरी का पालन करने को भी कहा गया। कोरोना से बचाव को लेकर अभी कुछ दिनों तक ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने कहा कि जागरूकता से ही हमलोग कोरोना को मात दे सकते हैं।


डबल लेयर मास्क से होती है बेहतर सुरक्षा: जीविका के ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर बालदेव कुमार कहते हैं कि खास बात यह है कि ग्रामीणों को सूती कपड़े से बने डबल लेयर मास्क दिया जा रहा है। इस मास्क से कोरोना से बेहतर तरीके से सुरक्षा हो पाती है। हमलोग जीविका दीदियों द्वारा बनाए गए मास्क को प्रखंड विकास पदाधिकारी को देते हैं। फिर वह पंचायत प्रतिनिधि को देते हैं जो इसे गांवों में बंटवाने का काम करते हैं। बाजार के मुकाबले यह मास्क काफी आरामदायक भी होता है।


पंचायत को किया गया सेनिटाइज: खरीक पंचायत में मास्क वितरण का कार्यक्रम हो जाने के बाद विधायक ने सेनिटाइजेशन का भी काम किया। गली-गली घूमकर कई घरों को इस दौरान सेनिटाइज किया गया। विधायक के साथ उनके समर्थक भी थे और उनलोगों ने भी सेनिटाइजेशन के काम में सहयोग किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया। साथ ही सभी लोगों को सेनिटाइजेशन के काम से पहले मास्क पहनने के लिए कहा गया।


सामुदायिक किचन का भी लिया जायजा: मास्क वितरण और सेनिटाइजेशन के बाद विधायक ने खरीक हाईस्कूल में बने सामुदायिक किचन का भी जायजा लिया। मालूम हो कि अभी राज्य सरकार सभी प्रखंडों में सामुदायिक किचन चला रही है। इसके माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीक कुमार और अंचलाधिकारी निशांत कुमार भी मौजूद थे। दोनों ने विधायक को बताया कि यहां पर प्रतिदिन सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाया जाता है। इस दौरान कोरोना की गाइडलाइन का ख्याल रखा जाता है।

रिपोर्टर

  • Aishwarya Sinha
    Aishwarya Sinha

    The Reporter specializes in covering a news beat, produces daily news for Aaple Rajya News

    Aishwarya Sinha

संबंधित पोस्ट